April 23, 2024

दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट

Faridabad/Alive News : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से हो रही हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला और प्रीत विहार सहित दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी राजधानी में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है। साथ ही रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी से रातें सर्द होना शुरू हो जाएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही दिनभर धूप खिली रही और हल्की गर्मी महसूस की गई। शाम के समय सूरज ढलने के बाद वातावरण में हल्की ठंडक महसूस हुई। 

इसके अलावा अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश के अगले दिन अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है।