March 7, 2026

बीके अस्पताल पर सवाल—बच्ची की तबीयत बिगड़ी, पर नहीं मिली समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद से दर्दनाक खबर है जहां एक बच्ची की तबीयत बिगड़ती जा रही है और परिजन अस्पताल की सुविधाओं व कर्मचारियों के रवैये पर नाराजगी हैं। घटना में पीड़ित परिजन का आरोप है कि बीके अस्पताल में आवश्यक वरिष्ठ चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे, एम्बुलेंस में देरी हुई और अस्पताल में केवल एक निजी डॉक्टर बैठा हुआ था जो सीमित इलाज कर रहा था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को रेफर करवाने के लिए काफी जतन किए फिर भी बच्ची को समुचित इलाज नहीं मिल पाया। परिजनों के अनुसार जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो उन्होंने अक्सर एम्बुलेंस के लिए कहा पर अस्पताल की ओर से एम्बुलेंस भेजने में 15-20 मिनट से अधिक का समय लग गया। इस देरी के दौरान बच्ची की मौके पर हालत लगातार खराब होती रही।