May 6, 2024

मुख्यमंत्री का अपमान सहन नहीं करेगा पंजाबी समाज : प्रवीण ग्रोवर

Palwal/Alive News : किसान नेता गुरूनाम चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने से भाजपा नेताओं के साथ-साथ पंजाबी समाज बेहद नाराज है। पंजाबी समाज ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई इस टिप्पणी पर किसान नेता गुरूनाम चढूनी का पुतला प्रवीण ग्रोवर के नेतृत्व में फूंका। इस अवसर पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष एलडी वर्मा भी मौजूद थे। पुुतला फूंकने से पहले जवाहर नगर कैंप में जुलूस निकाला गया तथा चढूनी के खिलाफ नारेबाजी की गयी और चढूनी को खा‌लिस्तानी समर्थक बताया गया।

प्रवीण ग्रोवर ने कहा कि किसानों के नाम पर गुरूनाम चढूनी राजनीतिक कर आपसी भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी तथा पाकिस्तानी कहने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज मुख्यमंत्री का अपमान सहन नहीं करेगा। यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो समाज के लोग अदालत का सहारा लेंगे। सभी ने मिलकर कैंप मार्केट में चढूनी का पुतला फूंका।

इस अवसर पर अशोक सरदाना, चंद्र प्रकाश छाबड़ा, मदन गोपाल नागपाल, प्रकाशवीर तनेजा, नीरज गांधी, तरुण भयाना, मन्नू अरोड़ा, आसू राजपाल, गुलशन आहूजा, रोचक धींगड़ा, अशोक धींगड़ा, जोगेंद्र सोटी, अजीत सौरोत, रिंकल अमरपुरी, राकेश शर्मा, देवेंद्र बघेल, शंकरलाल अरोड़ा, जितेंद्र बैंसला मौजूद थे।