May 4, 2024

पंजाब सरकार ने विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्यसभा सदस्य के लिए किया नामित

New Delhi/Alive News : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विक्रमजीत सिंह साहनी और संत बलबीर सिंह सिंचवाल को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि “मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी दो पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा मेंबर” नामजद कर रही है। एक पंजाबी कल्चर से संबंधित विक्रमजीत सिंह साहनी, दूसरे वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल। दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं। अपने विशाल अनुभव के साथ वे राज्यसभा की बहस को समृद्ध करेंगे और राज्यसभा में आम आदमी को प्रभावित करने वाले मुद्दों को भी मजबूती से उठाएंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्यों अंबिका सोनी (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भुंदर (शिरोमणि अकाली दल) का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त होने वाला है।

पंजाबी कल्चर से संबंधित विक्रमजीत सिंह साहनी फरीदाबाद के मशहूर उद्योगपति और सार्क चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जनरल असेम्बली मेंबर सह विक्टोरा इंडस्ट्रीज के सीएमडी एस एस बांगा जो कि उनके रिश्ते में समधी लगते है।