Faridabad/Alive News: भारत सरकार की पीएम-स्वनिधि योजना को मार्च 2030 तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान नगर निगम फरीदाबाद विभिन्न जगहों पर लोक कल्याण मेले आयोजित करेगा। नगर परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि इन मेलों का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा करेंगे।
पहला लोक कल्याण मेला 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम फरीदाबाद मुख्यालय परिसर में होगा। यहां लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें सीधे इनका लाभ भी मिलेगा।
इन योजनाओं की जानकारी और सुविधा मिलेगी मेले में:
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पंजीकरण अंतर्गत बोसीवी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।
अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मकसद ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

