March 7, 2026

लोक कल्याण मेला अब 15 अक्टूबर तक, रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदार उठा सकेंगे लाभ

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत चल रहा विशेष अभियान अब 15 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य शहर के रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे दुकानदार और फुटपाथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। अब तक कई लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है और अभियान जारी रहेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए।

निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम फरीदाबाद मुख्यालय पहुंचकर पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले ऋण और अन्य सुविधाओं की जानकारी लें और आवेदन कर इसका लाभ उठाएँ।

निगम परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि यह योजना छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा कदम है, जिससे वे अपने कारोबार को बढ़ा सकें और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।

यह जानकारी भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर दी गई है।