Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को सेक्टर-23 के कम्युनिटी सेंटर में संपत्ति कर डेटा के स्व-प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इस दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी संपत्ति का डेटा मौके पर ही स्व-प्रमाणित कर सकेंगे। शिविर में निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जिनमें राम किशन (इंस्पेक्टर), सुमित (क्लर्क), धर्मेंद्र, रजत और दीपक शामिल हैं। शिविर की नोडल जिम्मेदारी महेंद्र डागर, सहायक को सौंपी गई है।
निगम ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में आकर अपनी संपत्ति कर संबंधित जानकारी समय पर प्रमाणित करवाएं। स्थानीय आरडब्ल्यूए और पार्षदों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।
क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी एनआईटी जोन-3 दिनेश कुमार ने बताया कि संपत्ति कर डेटा का स्व-प्रमाणीकरण सभी संपत्ति धारकों के लिए जरूरी है और इसे समय पर पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।

