Faridabad/Alive News: नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
निगम की टीमों ने गुरुवार को अभियान चलाकर कुल 11 प्रॉपर्टी को सील किया, जिन पर लगभग 60 लाख रुपए से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।
कार्रवाई के दौरान कई प्रॉपर्टी धारकों ने मौके पर ही डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से 25 लाख रुपए से अधिक की राशि निगम को जमा कराई।
निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी बकायेदार प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं और फरीदाबाद के विकास में सहयोगी बनें।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी दी की निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के नेतृत्व में सभी जॉन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के कार्य को देख रहे हैं।
आज विभिन्न जोनों में कुल 25,38,421₹ की राशि टैक्स के रूप में प्राप्त की गई, वहीं 60,47,030₹ के बकाया धारकों. की 11 प्रॉपर्टी को सील किया गया, आज सुबह ही क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी एनआईटी, सुमन रतरा,ओल्ड जोन से सृष्टि बब्बर तथा अशोक कुमार ने पूरी टीम के साथ यह कार्यवाही की है नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में टैक्स अनुशासन कायम रहे और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके।

