Faridabad/Alive News: नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों और प्रॉपर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन के लिए अब एक क्लिक पर व्हाट्सएप नंबर- 9599780878 के जरिए सरकारी लिंक पहुंचेगा, इस लिंक को ओपन करने के उपरांत उपभोक्ता घर बैठे ही अपना प्रॉपर्टी टैक्स भर सकेंगा और प्रॉपर्टी आईडी में गलती मिलने पर अपना ऑब्जेक्शन भी लिंक के माध्यम से निगम को भेज सकेंगे और साथ ही अपनी प्रॉपर्टी को सेल्फ सर्टिफाइड कर सकेंगे।
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देश अनुसार एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में यह वॉट्सअप नंबर जारी किया गया है जो कि यह नंबर नगर निगम का वेरिफाइड नंबर है और इसके द्वारा नागरिकों को इस नंबर से प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस और प्रापर्टी टैक्स जमा कराने के लिए लिंक भेजने शुरू भी कर दी गई हैं।
एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के अंदर जितने भी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर प्रॉपर्टी आईडी के साथ दर्ज है उन सभी पर एक ही क्लिक में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने और प्रॉपर्टी टैक्स के लिए जारी किए गए नोटिस की कॉपी के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने के लिए दर्शायी गई वीडियो क्लिप भी पहुंचेगी। जिसका उपयोग कर प्रॉपर्टी धारक स्टेप टू स्टेप अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकता है , साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स में यदि कोई कमी मिलती तो वह अपने ऑब्जेक्शन भी लिंक के जरिए सरकार को भेज सकता है।
यही नहीं सेल्फ सर्टिफिकेशन अथवा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए इस लिंक पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपभोक्ता समझ सकेगा और सरकार के खाते में सीधे लिंक के माध्यम से अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेगा।
एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने कहा कि लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इसीलिए यह लिंक सीधे उपभोक्ता के मोबाइल पर जाएगा और वह घर बैठे ही प्रॉपर्टी टैक्स अथवा प्रॉपर्टी सेल्स सर्टिफाइड अथवा प्रॉपर्टी आईडी में अन्य कोई कमी मिलने की शिकायत भी लिंक के माध्यम से कर सकेगा।

