May 21, 2024

बी.के.अस्पताल में ऑक्सीजन फ्लो मीटर खराब होने से सांस रोगियों की बढ़ी परेशानी

Faridabad/Alive News: बी.के. नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में बेड के साथ लगे ज्यादातर ऑक्सीजन फ्लो मीटर खराब हैं। ऐसे में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के जीवन के साथ बड़ा खिलवाड किया जा रहा है। इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीज को ऑक्सीजन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऑक्सीजन फ्लो मीटर खराब होने के कारण डॉक्टर गंभीर मरीजों को रेफर करने की जानकारी मिल रही है। अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।

बता दें कि बी.के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 20 बेड लगे हैं। हर एक बेड के साथ ऑक्सीजन फ्लो मीटर लगाए गए हैं, जिसमें कुछ ही ऑक्सीजन फ्लो मीटर काम कर रहें है बाकि सभी खराब हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लोमीटर खराब होने के कारण इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को भर्ती करने की बजाय रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में पर्याप्त साधन न होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।  

क्या कहना है अधिकारी का
अधिकारी का कहना उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही थी लेकिन जानकारी मिलने पर जल्द ही मशीनों को दुरुस्त कराया जाएगा।
-डाॅ रंदीप पूनिया, महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग