Faridabad/Alive News: सहकार भारती के शीर्ष अधिकारियों ने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
प्रांत प्रमुख (मीडिया) विष्णु चौहान ने बताया कि यह अधिवेशन हरियाणा के गुरुग्राम जिले में होगा, जिसमें केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्री, वित्त मंत्री और देशभर से सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1 हजार अतिथियों के आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले दल में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, राष्ट्रीय सह प्रमुख (महिला) कृष्णा शर्मा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और महामंत्री डॉ. सौरभ भीष्म शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को अधिवेशन का निमंत्रण दिया और स्मृति चिन्ह के रूप में अशोक स्तंभ भेंट किया।

