November 25, 2026

छांयसा थाने में पॉश एक्ट पर पुलिसकर्मियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

छांयसा थाने में पुलिसकर्मियों को POSH एक्ट-2013 का प्रशिक्षण देतीं अधिवक्ता काम्या चौधरी।

Faridabad/Alive News: महिला सुरक्षा और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर छांयसा थाने में पॉश एक्ट-2013 पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पॉश ट्रेनर एवं अधिवक्ता काम्या चौधरी ने थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून की जानकारी दी।

उन्होंने यौन उत्पीड़न की परिभाषा, कानून के दायरे, शिकायतों पर पुलिस की भूमिका, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) और महिला पुलिसकर्मियों के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। एडवोकेट काम्या अब तक फरीदाबाद के 16 थानों में प्रशिक्षण दे चुकी हैं। छांयसा थाना उनका 17वां थाना रहा। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने उदाहरणों सहित जवाब दिया।