March 8, 2026

फरीदाबाद में प्रदूषण विभाग एक्शन में, बिना एनओसी चल रही अवैध फैक्ट्री पर की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की। दस्ता के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सेक्टर चार में एक फैक्ट्री है। इसने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं ली गई है। अंदर नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उज्जवल को साथ लिया और मौके पर औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर फैक्ट्री के मालिक मनोज कुमार मिले। यहां बिजली उपकरण बनाने का कार्य किया जा रहा था।

इसके पास बोर्ड की अनुमति नहीं थी। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिताओं के संबंध में उज्जवल द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई व नियमानुसार क्लोजर की कार्रवाई की जाएगी।