April 24, 2024

4 दिन पहले दफनाई गई लड़की का शव पुलिस ने कब्र से निकाला, जानें वजह

Faridabad/Alive News: पल्ला क्षेत्र में 13 तारीख को 17 साल की एक लड़की की मौत हो गई थी। घर में अकेली लड़की को मृत देख परिजनों ने इसे स्वाभाविक का मामला मान लिया और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसके शव को दफना भी दिया गया। लेकिन घटना में रोचक मोड़ तब आया जब मृतक लड़की के भाई को इस आत्महत्या पर शक हुआ और उसने आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

सीसीटीवी में कुछ ऐसा दिखा जिससे उनका शक यकीन में बदल गया। मृतका के परिजनों के मुताबिक सीसीटीवी में चार-पांच युवक उनके घर में घुसते हुए, निकलते हुए। ऊपर चढ़ते हुए, नीचे आते हुए इस तरह से दिखाई दिए।

जिसके बाद इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया और मृतिका के परिजनों ने फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर से अपील की गई। जिसके पश्चात 4 दिन पहले दफनाई गई लड़की की लाश को निकालने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन कब्रिस्तान पहुंच गया। अब इस मामले की जांच की जाएगी।