April 14, 2025

पुलिस ने एसी नगर में लगाया नशा मुक्ति कैंप

Faridabad/Alive News : थाना कोतवाली की पुलिस ने मनोरोग विभाग, सिविल अस्पताल के साथ मिलकर ए०सी० नगर में नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों ने कैंप में भाग लिया। कैंप में भाग लेने वाले लोगों ने कहा कि उनके लिए यह कैंप लाभदायक रहा।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हैं बताया कि आजकल युवा नशे की ग्रस्त में जा रहे हैं, जिस संबंध में फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार जागरूक कार्यक्रम किया जा रहे हैं। थाना कोतवाली की पुलिस ने भी मनोरोग विभाग सिविल अस्पताल फरीदाबाद के साथ मिलकर ए०सी० नगर में नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों ने कैंप में भाग लिया।

कैंप के दौरान लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि नशा क्या है और कैसे मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है। लोगों को यह भी बताया गया कि एक नशे का आदी मनुष्य दवाइयों व अन्य साधनों की सहायता से नशा को आसानी से छोड़ सकता है। कैंप में भाग लेने वाले लोगों ने कहा कि उनके लिए यह कैंप लाभदायक रहा।