Faridabad/Alive News: ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत फरीदाबाद पुलिस ने पाखल गांव में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक, हरियाणा और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देश पर तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेश अनुसार, पुलिस उपायुक्त (यातायात) के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने गांव के लोगों को नशे के खतरों और अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक किया। टीम ने डोर-टू-डोर जाकर सर्वे भी किया और नशा विरोधी संदेश फैलाया। एक वीडियो के ज़रिए लोगों को नशे की विभीषिका भी दिखाई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने नशा, अपराध और सड़क हादसों से मुक्त समाज बनाने की शपथ ली और पुलिस के प्रयासों में सहयोग का संकल्प लिया। साथ ही सभी को ई-शपथ लिंक (https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/) के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिए गए।

