Faridabad/Alive News: ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव सीही में फरीदाबाद पुलिस ने ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक हरियाणा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में किया गया।
इस मौके पर सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने छात्राओं को नशे के नुकसान और इसके खतरे बताए। एक वीडियो के जरिए नशे की लत के गंभीर परिणाम भी दिखाए गए। साथ ही अन्य सामाजिक मुद्दों जैसे अपराध और सड़क सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं और स्टाफ को नशा, अपराध और सड़क दुर्घटनाओं से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उन्हें बताया गया कि वे इस जन आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करें। इसके अलावा सभी को ई-प्रतिज्ञा लिंक (https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse) पर शपथ लेने और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के बाद पुलिस ने गांव सीही में घर-घर जाकर सर्वे किया और नशे से पीड़ित लोगों की काउंसलिंग भी की।

