Faridabad/Alive News: “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने सूरजकुंड क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई और नशे के दुष्परिणाम समझाए गए। पुलिस टीम ने सूरजकुंड रोड पर हैवी व्हीकल ड्राइवरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और पंपलेट बांटे।
नशा मुक्ति टीम ने इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों को नशा छोड़ने और उससे बचने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मानव रचना कॉलेज सूरजकुंड में आयोजित “MSMEs for India” कार्यक्रम में भी पुलिस टीम ने भाग लिया और छात्रों व लोगों को नशा मुक्ति, डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित जानकारियां दीं।

