March 7, 2026

फरीदाबाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। फरीदाबाद यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों को 14 अगस्त 2025 यानी गुरुवार को सुबह छह बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक शहर की मुख्य सड़कें बंद करने की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया कि कोर्ट मोड़ (धर्मा डाबा) से बाईपास रोड, एस्कॉर्ट मोड़ से बीपीटीपी बाइपास मोड़ की सड़क और कोर्ट रोड एवं टाउन पार्क की सड़क शामिल है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, साथ ही मार्ग निर्देश एवं डायवर्सन संकेत का पालन करें। लोगों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान इन जगहों पर नही कर सकते पार्किंगसेक्टर-12 की एचएसवीपी पार्किंग कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी भी वाहन को अनधिकृत पार्किंग की अनुमति नहीं है। पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें।