Faridabad/Alive News: पुलिस लगातार काट रही चालान फिर भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हर चौराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करती है। दस्तावेज व अन्य नियमों का पालन म करने वालों के मोटे चालान भी किए जा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत गलत दिशा में चलने वालों की वजाह से हो रही है। क्योकि इस तरह के वाहन चालक न केवल अपनी वल्की अन्य की जान को भी खतरा में डालते है। कई बार ऐसे हादसे हुए हैं जिनका कारण गलत दिशा में चलने वाले चालक थे।
दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली – मुथरा हाईवे पर सबसे अधिक गलत दिशा में चलाने वाले वाहन चालक मिल जाएंगे। दरअसल यहां यू टर्न पर जाने से बचने के लिए चालक एसा कर रहे हैं। जल्दबाजी के चक्कर में वाहन चालक अपनी जान दाव पर लगा रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी का कहना है कि वाहन चालको पर सख्ती की जा रही है। गलत दिशा में चलने और अन्य की जान का खतरा पैदा करने वाले वाहन चालकों का 5500 रुपये का चालान किया जा रहा है। वाहन चालको से अपील है कि वह ऐसा ना करें।

