May 17, 2024

पीड़ित परिवार से मिलने जा रही प्रिंयका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में

Lucknow/Alive News : आगरा पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने जा रही जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया। प्रियंका आगरा जाने के लिए अड़ी हैं। लेकिन पुलिस उन्हें पुलिस लाइन लेकर जा रही है।

इस पर जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के लिए कहा कि आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए न्याय मांगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है। क्यों हर बार न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है? मैं पीछे नहीं हटूंगी। इसके अलावा प्रिंयका ने कहा कि उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को सरकार मुआवजा दे।