Faridabad/Alive News: पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल व 1 देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
क्राईम ब्रांच एवीटीएस की पुलिस ने जवाहर कॉलोनी निवासी रजनीश सिंह (उम्र 25) को सेक्टर-38 फरीदाबाद के पास से 1 देसी पिस्टल सहित व क्राईम ब्रांच सैंट्रल की पुलिस ने बल्लभगढ़ सारदा कॉलोनी निवासी देवनारायण (उम्र 24) को भूपानी एरिया के पास से 1 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

