Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में 24 घंटे के अंदर ही दो किशोरों को पकड़ लिया है। यह मामला थाना डबुआ क्षेत्र का है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीड़ित छात्र की मां ने शिकायत दी थी कि 28 अक्टूबर को जब उसका बेटा स्कूल से घर लौट रहा था, तभी दो लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों के बीच कुछ दिन पहले स्कूल में झगड़ा हुआ था। 28 अक्टूबर को छुट्टी के समय आरोपी ने अपने साथी को स्कूल के बाहर बुलाया और दोनों ने मिलकर रास्ते में छात्र पर हमला कर दिया।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की तैयारी की है।

