March 7, 2026

अवैध हथियार रखने पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 12 फरवरी को टीम ने यश (23), निवासी , को सेक्टर-3 के पास गुरुग्राम कैनाल क्षेत्र से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा मिला। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह कट्टा करीब 5 हजार रुपये में से किसी व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।