August 21, 2026

सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; 6,350 बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 6,350 रुपये की जुआ राशि बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को सूचना मिली थी कि डबुआ मंडी स्थित 3 नंबर पुलिया पार्क के पास एक व्यक्ति सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोहित, निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 5,200 रुपये बरामद हुए।

वहीं, पुलिस चौकी टाउन-3 की टीम ने राहुल कॉलोनी के पास कार्रवाई करते हुए असलम, निवासी राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 1,150 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।