March 7, 2026

नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 5 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर-48 और अपराध शाखा AVTS-2 की टीमों ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद चांद, निवासी दीघौन जिला खगरिया (बिहार), हाल निवासी ए.सी. नगर फरीदाबाद को नीलम बाटा चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1250 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

वहीं, अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने अमन भाटिया, निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को दशहरा ग्राउंड NIT के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 6.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।