Faridabad/Alive News: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत हरियाणा में वर्ष 2025-26 के लिए 8050 सोलर वाटर पंप लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि 3 से 10 एचपी क्षमता वाले सोलर वाटर पंपों के लिए 25 से 29 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि किसान सरल पोर्टल (saralharyana.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पात्र किसानों को फैमिली आईडी से सत्यापन कर पंप की क्षमता और सूचीबद्ध कंपनी का चयन करना होगा। आवेदन के बाद जारी चालान के अनुसार लाभार्थी अंश आरटीजीएस या एनईएफटी से जमा करना होगा।
योजना का लाभ वही किसान ले सकेंगे जिनके नाम पर पहले से सोलर या बिजली आधारित पंप न हो और जिनके पास कृषि भूमि हो। अधिक जानकारी के लिए किसान hareda.gov.in वेबसाइट या लघु सचिवालय, फरीदाबाद स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते

