Faridabad/Alive News : बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों में एक नए जोश का संचार होता है और वह बड़ी प्रतियोगिताओं में कुछ करने का जज्बा लेकर यहां से निकलते हैं।
विधायक सीमा त्रिखा ने सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में शनिवार शाम को रस्साकशी गेम के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच है कि सांसद खेल महोत्सव के जरिए गांव में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को निखाराना है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह एक दूरदर्शी सोच है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से दूर दराज के गांव में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को जो छोटे कस्बों और शहरों में रहते है, उन्हें एक ऐसा मंच मिले, जहां वो अपनी प्रतिभा को दिखा सकें।
हरियाणा तो खिलाड़ियों की खान है। दुनिया में देश और प्रदेश के नाम का परचम फहराने और देश के गौरव को बढ़ाने का काम हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया है। आज हिंदुस्तान का नाम अगर खेलों में चमक रहा है, तो उसमें हरियाणा के खिलाड़ियों की बहुत बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल नीति का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। नई खेल नीति ने खेलों में हरियाणा के बच्चों की रुचि बढ़ाई है।
गांव में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सांसद खेल प्रतियोगिता है। सांसद खेल महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद और पलवल ज़िलों के खिलाड़ी ले रहे हैं। विधायक सीमा त्रिखा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और अपना परिचय दिया। इसके बाद स्वयं रस्साकशी कर खेल शुरू करवाया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का खेल महोत्सव करवाने के लिए आभार जताया।