May 8, 2024

खिलाड़ी खेलों को हमेशा खेल की भावना से ही खेले: अजय सिंह चौटाला

Faridabad/Alive News : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का रविवार को शहर की आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से स्वागत किया। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने आज सेक्टर 14 फरीदाबाद में आरडब्लूए को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में प्रथम बार इतने सम्मानित लोग एकत्रित हुए हैं। 36 बिरादरी के लोग पार्टी में शामिल होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को मान सम्मान जननायक जनता पार्टी में दिया जाता है।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि जजपा को बने अभी 3 वर्ष हुए हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करने में अग्रसर है। जननीतियों से प्रभावित होकर आज प्रदेश में लोग जननायक जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का प्रयास है प्रदेश चहुमुखी विकास में अग्रसर हो।

इस मौके पर पार्टी के शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव राजाराम, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़, जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर तेवतिया, युवा जिला अध्यक्ष संदीप कपासिया, विजयपाल तेवतिया, नलिन हुडा, बेगराज नागर, हलका अध्यक्ष दीपक चौधरी, हाजी करामत अली, जितेंद्र चौधरी, अमर नरवत, प्रेम सिंह धनकड़, अजय चौधरी, अजय बढ़ाना, रिचपाल लांबा, राकेश गर्ग, हाजी अख्तर हुसैन, हनुमान खींची, हरमीत कौर, नेपाल कुटेला, सुनील डिंडे, सचिन कौशिक, रविंद्र पाराशर, कृष्ण कपासिया, गजेंद्र बढ़ाना, प्रवीणत्यागी, श्रीपाल तेवतिया, मनीष चौधरी, अजय मित्तल, हरदत्त जांगड़ा, मनोज गोयल, डॉ दिनेश डागर, सूरत चौहान, बल्ली ठाकुर, रवि शर्मा सहित शहर की अनेक आरडब्लूए एवं संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।