Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। अंतिम दिन भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अंडर-17 वर्ग में हैमर थ्रो में भिवानी की साक्षी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि झज्जर की निशु शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 4×400 मीटर रिले में (अंडर 17) करनाल की लक्षिता की टीम पहले स्थान पर रही। फरीदाबाद की कल्पना की टीम ने दूसरा और जींद की अमन की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
अंडर-19 वर्ग में हैमर थ्रो में झज्जर की दीपांशी ने पहला और झज्जर की ही मीनू ने दूसरा स्थान हासिल किया। 4×400 मीटर रिले (अंडर 19) में झज्जर की नैंसी की टीम ने पहला, रोहतक की जिया की टीम ने दूसरा और कैथल की मनप्रीत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्रॉस कंट्री रेस (अंडर 19) में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई। इसमें भिवानी की तमन्ना ने पहला, हिसार की दुर्गा ने दूसरा, रोहतक की आरजू ने तीसरा, भिवानी की वंशिका ने चौथा, हिसार की किरण ने पांचवा और अंबाला की भारती ने छठा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का विकास होता है।
मिली जानकारी के मुताबिक अंडर-17 वर्ग से 22 और अंडर-19 वर्ग से 24 बालिकाओं का चयन हरियाणा के 23 जिलों से नेशनल स्कूल गेम्स के लिए किया गया है।

