August 26, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहरभर में पौधारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

Noida/Alive News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न संस्थानों, आवासीय सोसायटियों, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सैकड़ों पौधे लगाए गए और लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।

सेक्टर-140ए स्थित सीआरसी द फ्लैगशिप में कर्मचारियों और टेनेंट्स ने पौधारोपण के साथ सीड बॉल निर्माण, रिसाइक्लिंग, ऊर्जा संरक्षण और सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। सीआरसी ग्रुप के डायरेक्टर सलिल कुमार ने कहा कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं।

सिक्का ग्रुप ने अपनी विभिन्न आवासीय स्थानों और मॉल परिसरों में जगह-जगह पौधे लगाए। ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, एसकेए ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा के जैतपुर प्राइमरी स्कूल में 150 से अधिक पौधे लगाए। डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाना है।

वहि सेक्टर-47 में आरडब्ल्यूए ने एचसीएल और सीईई के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया। जनरल सेक्रेटरी संजय चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है।

जिला अस्पताल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दो बजे जगह -जगह पौधारोपण किया गया। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

सेक्टर-62 स्थित आईएमएस और एमिटी कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कहा गया।