March 8, 2026

शहीदों को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाईन व कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण

Faridabad/Alive News :हरियाणा सरकार की पहल पर 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसको सफल बनाने के लिये फरीदाबाद पुलिस ने 23 अक्टूबर को सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिस संबंध में 31 अक्टूबर तक शहीद दिवस पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके निरंतर में 23 अक्टूबर को फरीदाबाद पुलिस ने सभी थाना, चौकी पुलिस लाइन व कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता व संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल ने कार्यालय पुलिस आयुक्त परिसर सेक्टर 21सी में पौधा लगाकर पुलिस ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान कार्यालय के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।