September 27, 2026

तिकोना पार्क में पौधारोपण व योग कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News : हर्ष मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा आज फरीदाबाद के सैक्टर-48 स्थित तिकोना पार्क में प्रदूषण को कम करने के लिए तथा हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण व योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की संचालक राजवती ने की।

इस अवसर पर लोगों को फल व मास्क का वितरण किया गया। जिसमें ट्रस्ट की संचालक राजवती का सहयोग करने के लिए संस्था के सभी साथी सीमा सैन, राकेश धीमन, सोनू डोगरा, सीमा सहरावत, हेमलता, सुनील भारद्वाज, सुनीता, मंजू शर्मा व अन्य का सहयोग रहा।

इस मौके पर मनीष शर्मा, अशोक शर्मा, पिंकी, रती, सोनिया ग्रोवर, अनीता, सुष्मिता भूमिक, गीता शर्मा, तारकेश्वर, रूबी खान, सुमन, किरण, सरोज जग्गा और योग गुरू सरजीत सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।