April 16, 2024

पीयूष ग्रुप के मालिक की अदालत में पेशी के दौरान हृदय गति रुकने से हुई मौत

Faridabad/Alive News : पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल की अदालत में पेशी के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। शुरूआत में डॉक्टरों ने मौत का कारण हृदय गति का रुक जाना बताया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता लगेगा। रियल एस्टेट पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल के ऊपर निवेशकों से धोखाधड़ी के 28 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। करीब 60 वर्षीय अनिल गोयल को इसी साल अप्रैल में पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था।

बता दें, कि मेवात के पुन्हाना निवासी अनिल सोमवार को अलग अलग मामलों में अदालत में पेश होने आए थे। सबसे पहले उन्हें न्यायधीश सुमित तुर्किया की अदालत में पेश किया गया कोर्ट रम से बाहर निकलते ही गिर वह गिर पड़े। दोपहर करीब तीन बजे अचानक उनके सीने में दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ती देखकर पुलिस के जवान उन्हें बीके अस्पताल लेकर गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।