March 8, 2026

फोन हैक कर बैंक खाता व क्रैडिट कार्ड से निकाले 7.62 लाख रुपये, खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फोन हैक करके बैंक खाता व क्रैडिट कार्ड से निकाले 7,62,900 रुपये। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

बता दें गांव लधियापुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने उसका फोन हैक करके उसके बैंक खाते से 5 लाख रुपये और क्रैडिट कार्ड से 2,62,900 रुपये का लोन लेकर खाते से निकाल लिये। इस प्रकार उसके खाते से कुल 7,62,900 रुपये किसी अंजान व्यक्ति ने निकाल लिये गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुहैल (22) निवासी बुलंदशहर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सुहैल ने खाताधारक महराज का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाते में ठगी के एक लाख रुपये आये थे। आरोपी 12 वीं पास और पीवीसी लगाने का काम करता है। खाताधारक महराज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।