Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने जानकार बनकर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 7 सितम्बर को उसके पास एक कॉल आया जिसमे उसे बताया कि वह उसका जीजा बोल रहा है और उसको मेडिकल इमरजेंसी के लिए 25 हजार रूपये की आवश्यकता है तो शिकायतकर्ता ने उसके बताये नम्बर पर पैसे भेज दिये। जिसके कुछ देर बाद उसके पास दोबारा कॉल आया और 35 हजार रुपये और भेजने को कहा वो भी उन्होंने आनलाइन भेज दिए । जब उसने पैसे भेजने के बाद बहन से पता किया तो उसे पता चला कि किसी ने उसके साथ फ्रॉड किया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलीयीपुर गांव मेंहदीपुर मुस्तकीम अली (उम्र 25) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुस्तकीम ने शिकायतकर्ता के पास उसका जानकार बनकर कॉल की थी और पैसे खाता में डलवाये थे।

