Faridabad/Alive News : नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला फरीदाबाद में स्थायी आधार पंजीकरण एवं अपडेट केंद्रों की स्थापना की गई है। उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान के मार्गदर्शन में यह केंद्र प्रमुख सरकारी कार्यालयों, डाकघरों तथा निजी एवं सरकारी अस्पतालों में कार्यरत होंगे। इस पहल का उद्देश्य जिलेवासियों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से आधार संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें अब निजी अथवा भीड़-भाड़ वाले कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) तक नहीं जाना पड़ेगा।
नागरिकों की सुविधा हेतु आधार केंद्रों की स्थापना, सरकारी कार्यालयों में नियुक्त कर्मी एडीसी सतबीर मान ने बताया कि इन स्थायी केंद्रों पर नागरिकों को नया आधार पंजीकरण, बायोमेट्रिक अपडेट, नाम एवं पते में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सुविधाएं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे (सरकारी कार्यालयों में) एवं डाकघरों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत लेबर विभाग, सेक्टर‑12 फरीदाबाद में अरुण पांचाल, मुस्तफा, दीपक कुमार एवं संदीप की ड्यूटी निर्धारित की गई है। राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन बीडीपीओ कार्यालय, बल्लभगढ़ में रूपेश कुमार, नगर परिषद कार्यालय, चंदावली में पिंटू, एमसी कार्यालय (सीएफसी हॉल), ओल्ड फरीदाबाद में महेश एवं मिहिर, तथा एमसी ऑडिटोरियम, एनआईटी में राहुल को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि डाकघर आधारित आधार केंद्रों में प्रधान डाकघर, बीके चौक में प्रियंका, अमरनगर में प्रतीक, बल्लभगढ़ एमडीजी में राकेश, एस्कॉर्ट्स नगर में भगवान, सेक्टर-15 में प्रदीप, सेक्टर 16ए में रमेश चंद, सेक्टर 22 में देवेंद्र, सेक्टर 29 में ममता तथा एनआईटी -04 में ममता को ड्यूटी सौंपी गई है।

