September 28, 2026

जनता भाजपा के कार्यो से संतुष्ट : देवेन्द्र चौधरी

Faridabad/Alive News : ’नहर पार चला कांग्रेस मुक्त अभियान’ के तहत भाजपा जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश सुशासन समिति के सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल ने संयुक्त रूप से लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी व ओमप्रकाश रक्षवाल ने संयुक्त रूप से पूर्वाचंल समाज के लाल मिश्रा जो कि वार्ड 25 से चुनाव भी लडे थे के साथ उनके सैकडों समर्थकों को भाजपा में शामिल किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद सोमलता रवि भडाना, पार्षद रवि मुनेश भडाना, विनोद अवाना सहित अन्य गणमान्य लोग व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की परिपाटी पर पूरी तरह से खरी उतरी है और एक समान विकास कार्य करवाकर देश व प्रदेश में सुशासन स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वायदे चुनावो से पूर्व किये थे वह सभी वायदे आज क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे है और जनता भी भाजपा के कार्यो से पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि लाल मिश्रा पूर्वांचल समाज के कद्दावर समाजसेवी है और उनके साथ पूर्वांचल समाज सदैव कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। भाजपा में शामिल होने पर पूर्वांचल समाज मजबूत बनेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ओमप्रकाश रक्षवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों व योजनाओं पर आज आम आदमी विश्वास जता रहा है और भाजपा से जुडने के लिए लालायित भी है। आज भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी के रूप में स्थापित है जिसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यशोदा डबराल, अनिल, सहीराम, पंकज गोंसाई, शिवाजी, शोभारानी, ब्रहमपाल भाटी, सतीश कसाना, सुभाष नायक, विजयपाल प्रधान, सुमन चंदेल, गंगाधर दुबे, कामेश्वर चौबे, सुधीर शर्मा, ठाकुर ब्रिजेश सिंह, शीशराम अवाना, बालेश्वर अवाना सहित हजारो लोग मौजूद थे।