May 4, 2024

विधुत मंडल कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया धरना

Faridabad/Alive News : हरियाणा गर्वमेंट पी०डब्ल्यू०डी०मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्राच विधुत मंडल के कर्मचारियों ने लाम्बित मांगो को लेकर सैक्टर-8 स्थित एस०डी०ओ० कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान श्योराज सिंह भाटी ने की। संचालन जिला सचिव रमेश पाल सिंह ने किया।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय प्रधान वीरेन्द्र सिंह डंगवाल ने कार्यकारी अभियंता विधुत मंडल पर आऊटसोर्सिग में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन रोकने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है जब कर्मचारी वेतन अदायगी की मांग को लेकर आंदोलन करते है तो उनको नौकरी से हटाने के आदेश कर दिए जाते है।

उन्होंने कार्यकारी अभियंता को चेतावनी दी है कि15 दिसम्बर तक बकाया वेतन नहीं दिया गया तो 20 दिसम्बर से कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।आज के धरने को राजकुमार, पूरन सिंह दहिया, नरोत्तम सिंह, कुलदीप सिंह, रवि व मुन्नीलाल ने भी सम्बोधित किया