Faridabad/Alive News: श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक और पंजाबी सभा द्वारा आयोजित दशहरा पर्व के तहत दूसरे दिन भरत मिलाप कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है। इस दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभा और प्रशासन द्वारा ढील दिखाई दी।
आज शुक्रवार को करीब 12 बजे अलाइव न्यूज़ के संवाददाता ने एनआईटी एक नंबर के दशहरा ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जब पड़ताल की तो उन्होंने देखा की श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक और पंजाबी सभा द्वारा दशहरा ग्राउंड में भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इससे पूर्व अलग – अलग झांकियां लोगों के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस भरत मिलाप के कार्यक्रम और झांकियों को देखने के लिए दूर- दूर से, यहां तक की अलग – अलग शहर से लोग आए हुए थे। इतने बड़े आयोजन के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में खामियां साफ नजर आई। लगातार आ रही लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवक पर्याप्त संख्या में मौजूद नहीं दिखाई। इससे एक दिन पहले रावण दहन के दौरान दशहरा ग्राउंड में भगदड़ जैसे हालात भी देखने को मिले थे। लोग ग्राउंड की बाउंड्री और दरवाजों के ऊपर से कूदकर आ और जा रहे थे।
आज शुक्रवार को ग्राउंड में स्वयंसेवकों और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ना के बराबर होने की वजह से ग्राउंड में अफरातफरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई थी, साथ ही कई जगह ग्राउंड में असामाजिक तत्वों का झुंड महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ धक्का – मुक्की कर आपत्ति जनक टिप्पणी करते हुए भी नजर आए।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर घूमने आए लोगों ने उठाए सवाल
आज में इस दशहरा ग्राउंड मैं अपने बच्चों के साथ भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए हुं। मेले के आयोजक और पुलिस ने लोगो की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। मेरे सामने कई लड़के महिलाओं को धक्का मार कर चले गए यहां तक कि झुले पर जाती हुई एक छोटी बच्ची को भी गलत तरह से छु रहे थे। इतना सब देखकर में तुरंत ग्राउंड से बाहर आ गई। मेला आयोजन और प्रशासन को भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में अपनी सतर्कता दिखानी चाहिए ताकि किसी के साथ कोई अनहोनी न हो।
– सीमा स्थानीय निवासी ओल्ड फरीदाबाद
आज इस दशहरा ग्राउंड में कल गुरुवार की तरह ही काफी भीड़ है। कल तो मेले आयोजक ने लोगो की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगाई थी लेकिन आज ऐसा कुछ मुझे देखने को नहीं मिला। इस ग्राउंड में आने के लिए दो गेट है और दोनो ही गेट पर मुझे एक भी पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात नहीं दिखा।
– रुपा स्थानीय निवासी रोशन नगर

