April 16, 2024

अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर साईकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Palwal/Alive News : अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर बुधवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल व जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर खिलाडियों ने साईकिल रैली निकालकर लोगों को संदेश दिया है कि साईकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। लोगों को प्रतिदिन साइकिलिंग करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में ओलम्पिक में भाग ले रहे है। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सभी खिलाड़ी ओलम्पिक में अपना बेहत्तर प्रदर्शन करेगें और देश का नाम रोशन करेगें। उन्होंने बताया कि साईकिल रैली के आयोजन उपरांत आज ही खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा जिले के विभिन्न राजीव गांधी खेल परिसरों व ग्रामीण स्टेडियमों में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें खिलाडियों व अभिभावकों ने पौधा रोपण किया।