May 3, 2024

कांग्रेस नेता विजय प्रताप को लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

Faridabad/Alive News : बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बडख़ल विधानसभा सभा से नहीं अपितू पूरी फरीदाबाद लोकसभा से बधाई देने वालों का तांता देर रात तक चलता रहा।

विजय प्रताप सिंह को जहां फरीदाबाद के बुर्जगों का आर्शिवाद प्राप्त हुआ वहीं युवाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंच कर केक काटे और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कांगे्रस ,युवा कांग्रेस, सामाजिक धार्मिक संगठनों ,शहरी, ग्रामीण अंचलों से उमड़े हजारों लोगों ने विजय प्रताप सिंह को उन्हें दीर्घायु होने का आर्शिवाद दिया।

आज तडक़े सर्वप्रथम विजय प्रताप सिंह ने हरियाणा दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह एवं अपनी माता से आर्शिवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में आए लोगों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह फरीदाबाद वासियों का स्नेेह व आर्शिवाद उनके परिवार बना रहा है उस तरह अपना बेटा भाई समझ कर उन पर आर्शिवाद बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने जिस तरह फरीदाबाद के लोगों का अपना परिवार समझ कर सेवा की है उन्हीं से प्ररेणा लेकर वह भी उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।