April 19, 2024

रजिस्ट्रेशन के बाद भी लोगों को नहीं लग रही वैक्सीन, अपॉइंटमेंट के इंतज़ार में 18+

Faridabad/Alive News: महामारी के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण को रामबाण के रूप में देखा जा रहा है। परंतु जिले में लोगों को टीका लगवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन के बावजूद भी लोगों को अपॉइंटमेंट मिलना मुश्किल हो रहा है।

जिले में टीकाकरण का दूसरा अभियान शुरू हो गया है। ‌ टीकाकरण के इस दूसरे अभियान में 18 वर्ष से अधिक व्यक्ति तथा 44 वर्ष तक वाले व्यक्तियों को‌ टीका लगाया जा रहा है। प्रक्रिया के अनुसार लोग कोविन साइट या आरोग्य सेतु एप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर अपने हिसाब से सामुदायिक केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र चुन सकते हैं परंतु रजिस्ट्रेशन के बाद लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर अपॉइंटमेंट नहीं मिल पा रहा है।

दरअसल अपॉइंटमेंट का स्लॉट रात 9 बजे से 10 बजे तक चालू रहता है। मात्र 1 घंटे में लोगों का अपॉइंटमेंट नहीं हो पाता और लोगों को स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात रहे कि शहर भर के निजी अस्पतालों में अभी भी टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। शहर के निजी अस्पताल संचालकों ने अभी तक टीका खरीदा ही नहीं है। ऐसे में शहर भर में लोगों को टीका लगवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।