October 29, 2026

सर्वसम्मति से पवन वशिष्ठ बने प्रधान, 31 मार्च को होगा भव्य कार्यक्रम

Faridabad/Alive News : मथुरा रोड गांव कैली स्थित श्री सालासर बालाजी एवं खाटूश्याम मंदिर में सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए पवन कुमार ‘वशिष्ठ’ को चुना गया। प्रधान ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सचिव की जिम्मेदारी संदीप शर्मा को व कोषाध्क्ष के लिए सुनील अरावतिया को जिम्मेदारी सौपीं गई।

सभी ने धर्म कार्य को आगे बढ़ाने व मंदिर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिम्मेंदारी का निर्वाहन करने की शपथ ली। इस दौरान एग्जीक्यूटिव मेंबर गौतम चौधरी, अरुण बजाज, रमेश झंवर, विजय शर्मा, प्रफुल शर्मा, पारसमल सांड, अनिल गुप्ता, पाठ संयोजक मनमोहन शर्मा आदि को चुना गया।

यह चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी आर.पी गुप्ता, बी.एल शर्मा, एम.सी जैन की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर प्रशासक आई.एस यादव के साथ शहर के समाजसेवी, उद्योगपत्तियों की उपस्थिति में हनुमान जयंती, 27वां वार्षिकोत्सव व मंदिर स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुुई।