October 5, 2024

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को नही मिला उपचार, वापस लौटे घर

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज की अगुआई में डॉक्टरों ने सुबह 8 बजे से लेकर करीब साढ़े 10 बजे तक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। इस दौरान अस्पताल में आपातकालीन, ओपीडी, पोस्टमार्टम और अन्य सभी विभागों में सेवाएं भी प्रभावित रही।

ओपीडी बंद होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार भी नही मिला। उपचार न मिलने के कराण कई मरीजों को वापस घर जाना पड़ा। सभी डॉक्टर ने हड़ताल के माध्यम से सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

डॉक्टर अपनी मांगो को लेकर कई बार हड़ताल कर चुके हैं, परंतु सरकार की ओर से कोई समाधान नही किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने पहले कई बार दो-दो घंटे की हड़ताल करके सरकार के खिलाफ विरोध किया था। विरोध के बाद भी सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

क्या कहना है मरीजों का
जवाहर कॉलोनी की निवासी गीता ने बताया कि हड़ताल के कारण आज डॉक्टर ने चेकअप भी नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें बिना चेकअप के ही घर जाना पड़ा।