March 7, 2026

जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में मरीजाें की अनदेखी की जा रही हैं

Faridabad/Alive News : जिला स्वास्थ्य विभाग मरीजाें काे बेहतर सेवा का भले ही कितना ही दावा करे, मगर सच्चाई कुछ और ही है। मरीजाें काे संताेषजनक सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में आने वाले मरीजाें की इन दिनाें अनदेखी की जा रही हैं। आपातकालीन विभाग में आने वाले खास कर बुखार,पेट दर्द, डायरिया तथा घबराहट से पीड़ित मरीजाें के साथ लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार सुबह 11:30 बजे से दाेपहर एक बजे तक का हाल खराब रहा

दृश्य एक – अस्पताल का अपातकालीन विभाग, दाेपहर के 12 बजे हैं। उल्टी – दस्त से पीड़ित संजय एंक्लेव निवासी अनूप कुमार हाथ में ग्लूकाेज की बाेतल लिए खड़े हैं। इधर -उधर नजर दाैड़ा रहे हैं। साेच रहे हैं। कि कहीं लेटें। काेई बिस्तर ही खाली नहीं हैं। वहां आसपास भर्ती मरीजाें के स्वजन से पूछ्ते हैं कि कहां जाएं। स्टाफ कर्मचारी ने उन्हें ग्लूकाेज चढ़ा दिया हैं। बिस्तर के बारे में काेई बताने वाला ही नहीं है। उन्हें कहा गया है कि देख लाे, जाे बिस्तर खाली हाे, वही लेट जाओ। इतने में एक मरीज के स्वजन उन्हे एक काेने के बिस्तर पर जा कर लेटने काे कह देते हैं ताे वह उस तरफ बढ़ जाते हैं।

दृश्य दाे – दाेपहर के 12: 15 बजे हैं। एनआईटी निवासी बबीता डायरिया से पीड़ित हैं। वह आपातकालीन विभाग में माैजूद हैं। उनके हाथ में ग्लूकाेज की बाेतल हैं। इन्हें ग्लूकाेज की बाेतल देकर भीतर भेज दिया गया है।उन्हें परेशानी हैं। की ग्लूकाेज की बाेतल हाथ में ताे थमा दी है, मगर इसे किस स्टैंड पर टांगे।बाद में एक दूसरे मरीज के स्वजनक मदद से उन्हे राहत प्रदान की जाती हैं।दूसरे मरीज काे भी ग्लूकाेज चढ़ाया जा रहा हैं। उनके स्टैंड पर ही इनकी बाेतल काे लटका दिया जाता है पास में उन्हें खाली बिस्तर मिल जाता है। वहां काेई भी नर्सिग अधिकारी या कर्मचारी नहीं है।

दृश्य तीन – दाेपहर के एक बजे हैं। अपातकालीन विभाग के साथ ही कमरा नंबर 39 ड्रैसिंग रुम के बाहर बैठने की जगह है, मगर कही पंखा नही है। एसजीएम नगर निवासी संजय कुमार तथा ओमवती नाराजगी जताते हैं कि गर्मी में पंखा न हाेने से परेशानी झेलनी पड़ी है, मगर अस्पताल प्रबंधन का इस तरफ ध्यान नहीं है।

कई बार अस्पताल में आने वाले मरीजाें की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में थाेड़ी परेशानी हाे सकती है। फिर भी हम बेहतर सेवा देने का प्रयास करते हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवा और ग्लूकाेज उपलब्ध है। सभी पंखे भी चल रहे हैं।

  • डा . सतिंद्र वशिब्ठ, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल।