March 8, 2026

जिला अस्पताल में ईसीजी कराने को भटकते रहे मरीज और परिजन

Faridabad/Alive News : जिले के एक मात्र सामान्य बादशाह खान अस्पताल में सोमवार को कई विभागों का कार्य प्रभावित रहा। इसके चलते मरीजों और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। ईसीजी कक्ष की सबसे अधिक खराब स्थिति रही। ईसीजी मशीनी के चार्जर के खराब होने के चलते ईसीजी नहीं हो पाई। यहां 70 से अधिक मरीजों परेशानी का सामना करना पड़ा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों को इधर उधर पूछताछ करनी पड़ी, मगर ईसीजी नहीं हो पाई। ऐसे ही कई मरीजों को रेफर करने से परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर रोष जताया। 

ईसीजी न किए जाने पर कई मरीज सोमवार को निराश लौटे बड़खल गांव निवासी वरिष्ठ नागरिक असनबी ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डाक्टर के पास गई तो उन्हें ईसीजी की सलाह दी गई, मगर ईसीजी कक्ष में कोई नहीं मिला। बाहर किसी कर्मचारी से पूछा तो बताया गया कि आज मशीन बंद है। एक दो दिन बाद आना। अजरोंदा निवासी इंशा खांसी और संक्रमण से परेशान हैं। इनके परिजनों ने बताया कि डाक्टर की सलाह पर ईसीजी कराने आए थे, मगर नहीं हो पाई। 

क्या कहना है डाक्टर का

ईसीजी के इंजीनियर को बुलाया गया है। जहां तक मरीजों को रेफर किए जाने की बात है तो स्थिति को देखते हुए ही ऐसा किया जाता है। हम प्रयास करते है कि नागरिक अस्पताल में ही मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलें।

-विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी- बी. के. अस्पताल।