March 7, 2026

खड़े लोडिंग टेम्पो से टकराया सवारी ऑटो

Faridabad/Alive News: मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास खड़े एक टेम्पो से एक आता हुआ ऑटो टकरा गया जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में ऑटो को काफी नुकसान हुआ जबकि टेम्पो की बैक साइड की लाइट टूट गई है। पुलिस टेम्पो चालक की तलाश कर रही है।

मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के स्टाफ ने बताया कि यह टेम्पो जिसका नं डीएल1एलएजे 8922 है सुबह से यही खड़ा था जिस कारण इसने आधा रास्ता रोक रक्खा है। जब वह कुछ देर बाद यहां वापस आए तो एक आटो इस टेम्पो से टकराया हुआ था। बाद में कुछ लोगों के साथ मिलकर इस आटो  को एक तरफ किया और  ऑटो चालक जिसे सर और पैर पर गंभीर चोट आई थी उसे ऑटो से निकाल कर इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में ऑटो की विंडस्क्रीन, मडगाड और आगे का हिस्सा टूट गया। ऑटो चालक की पहचान शिवनेश पाल के रूप में की गई है।