April 19, 2024

राजपथ पर राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ शुरु हुई परेड

New Delhi/Alive News : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। लेकिन इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस बहुत खास रहेगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में भी बदलाव नजर आएगें। इस खास मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंच गए हैं। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू हो गई।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है।

देश आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई।