August 8, 2026

जीवा स्कूल में पंचोत्सव प्रतियोगिता, 27 स्कूलों के 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालयी पंचोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद और एनसीआर के 27 स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव और प्रधानाचार्या नरजीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रतियोगिता में हिंदी-अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, नृत्य, कॉमर्स और रोबोटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

डांस के जूनियर वर्ग में जीवा पब्लिक स्कूल प्रथम, के.आर. मंगलम स्कूल द्वितीय और डीपीएस सेक्टर-98 तृतीय रहा। विज्ञान के सीनियर वर्ग में जीवा पब्लिक स्कूल प्रथम और मनस्कृति स्कूल द्वितीय रहा। हिंदी काव्य में भी जीवा पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। रोबोटिक्स के सीनियर वर्ग में जीवा पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कॉमर्स प्रतियोगिता में भी जीवा पब्लिक स्कूल प्रथम रहा।

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 20 बाहरी विशेषज्ञों को निर्णायक बनाया गया। विद्यालय अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि पंचोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की भावना को बढ़ावा देना है।